जनसम्पर्क मंत्री श्री पीसी शर्मा ने कोलार स्थित प्याज विक्रय केंद्र का निरीक्षण किया

  जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने आज कोलार स्थित सस्ती प्याज विक्रय केंद्र का निरीक्षण किया। जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा ने जिला प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर प्याज विक्रय केंद्रों की व्यवस्था की प्रशंसा की और प्याज भी खरीदी।  जिला प्रशासन द्वारा 50 रुपए किलो प्रति व्यक्ति 2 किलो प्याज देने के लिये शहर में 4 केन्द्र बनाये है।


     शहर में उपभोक्ताओ को सस्ती दरों पर प्याज उपलब्ध कराने के लिए प्याज विक्रय केंद्र शुरू हो गये है। आज प्याज विक्रय के चार केन्द्रों में से बीएचईएल पिपलानी में 12 क्विंटल, कोलार रोड चूना भट्टी में 5 क्विंटल, बैरागढ़ में 10 क्विंटल तथा विट्ठल मार्केंट में 25 क्विंटल, प्याज विक्रय हेतु संग्रहित की गई थी लगातार विक्रय के बाद शाम 5 बजे तक लगभग अधिक मात्रा में प्याज की बिक्री हो चुकी है। शेष प्याज की बिक्री भी शाम तक समाप्त हो जाएगी।